घर में लक्ष्मी के आने के कुछ सरल मार्ग ।।

घर में लक्ष्मी के आने के कुछ सरल मार्ग ।। Laxmi Ghar Me Aane ke Kuchh Saral Marg.


हैल्लो फ्रेंड्सzzzzz.

=============================================

मित्रों, उपाय तो तरह-तरह के और अचूक उपाय हमारे पूर्वज ऋषियों ने बताये हैं । लेकिन हम हैं, कि हमें न जाने किस संसय के रोग ने ग्रस लिया है, कि हमारी भावनाओं को ही हम नियंत्रित नहीं रख पाते जिससे बना हुआ काम भी हमारा बिगड़ जाता है ।।

कुछ लोग सुनते ही नही, कुछ लोग सुनकर समझते नहीं, और कुछ लोग समझकर करते नहीं, तथा कुछ लोग करके भी करते नहीं । अर्थात् अपने भावनाओं को नियन्त्रित नहीं रख पाते जिससे किया कराया सब बेकार हो जाता है ।।


कुछ ऐसे नुख्से आज आपलोगों को बताता हूँ, जिसे करने से लक्ष्मी हमारे घर आने से अपने आप को रोक नहीं पातीं । तो पहला उपाय ये है, कि आप जब भी अपने घर में पोंछा लगाएँ अपने दरवाजे से अन्दर की ओर लगाएँ । शनिवार के दिन उसमें समुंद्री (सेंधा) नमक अवश्य मिलाएं । ऐसा करने से घर में पति-पत्नी के बीच होने वाले झगडे कम होते-होते धीरे-धीरे पूर्णतः समाप्त हो जाते हैं ।।

कोई बुरी नजर लेकर अगर आपके घर आये, क्योंकि आप ये जानते नहीं कि वो कहाँ से आया है तथा उसके मन में आपके प्रति क्या विचार है ? अत: नमक मिले पानी से पोछा लगाने से उसके साथ आनेवाली सारी नकारात्मक उर्जा समाप्त हो जाती है । आप ऐसे किसी के बुरी नजरों से अपने आप के साथ ही पुरे परिवार को तथा अपने ब्यापार को भी बचा लेते हैं ।।



प्रात: उठ कर गृह लक्ष्मी (आपकी पत्नी) यदि मुख्यद्वार पर एक गिलास अथवा एक लोटा जल डाले तो माँ लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होता है । यदि आप चाहते हैं कि घर में सुख शांति बनी रहे तथा आप आर्थिक रूप से समर्थ बने रहें ? तो प्रत्येक अमावस्या को अपने घर की पूर्ण सफाई करवायें । जितना भी फ़ालतू सामान इकठा हुआ हो उसे कबाड़ वाले को बेच दें अथवा बाहर फेंक दें । सफाई के बाद पांच अगरबती घर में मंदिर में लगा देवें ।।

============================================

वास्तु विजिटिंग के लिए & अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने के लिए हमें संपर्क करें ।।

=======================================




किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

==============================================

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

==============================================

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केंद्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 - 8690522111.


।।। नारायण नारायण ।।।

Post a Comment

0 Comments