कलियुग में सभी मनोकामनाओं के पूरक हनुमान जी (धन प्राप्ति का टोटका) ।। Astro Classes.

In Kaliyuga all wishes supplement Shri Hanuman ji.(The natural way to borrow money.)
कलियुग में सभी मनोकामनाओं के पूरक हनुमान जी (धन प्राप्ति का टोटका) ।। Astro Classes, Silvassa.

मित्रों, कलियुग में हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करती है, ऐसा मेरे ख्याल से लगभग हम सभी का अनुभव रहा होगा । ऐसे में जो भी व्यक्ति सही विधि से हनुमान दादा को मनाने का उपाय करता है, उसे जल्दी ही शुभ फल प्राप्त होते हैं ।।

यदि आप आतंरिक ह्रदय से मेरे इष्ट हनुमानजी के भक्त हैं, और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं । तो आज मैं आप सभी के लिए एक अचूक टोटका जो मेरे प्यारे हनुमान दादा को प्रशन्न करने के लिए है । बताता हूँ, जिसे करके आप अपनी आर्थिक परेशानियों को बाय-बाय बोल सकते हैं ।।

अब आपको करना ये है, कि एक दीपक जो सूर्यास्त के बाद जलाना है । लेकिन इस उपाय को करने से पहले ध्यान रखें - हनुमानजी के पूजन में पवित्रता का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है । किसी भी प्रकार की अपवित्रता नहीं चलेगी । जब भी पूजा करें, तब हमें मन से और तन से पवित्र हो जाना चाहिए ।।

यहाँ तक की पूजन के समय गलत विचारों की ओर भी अपने मन को भटकने नहीं देना चाहिए । यह कुछ सामान्य सावधानियां हैं, जो कि हनुमानजी का उपाय करते समय ध्यान रखनी चाहिए । एक मिट्टी का दीपक, सरसो का तेल, रूई की बत्ती, सिंदूर, चमेली का तेल, अगरबत्ती, पुष्प-हार और बैठने के लिए साफ आसन ।।

एकाग्र चित्त से पूजन पर बैठें तथा साथ में पूजन सामग्री भी हल्की-फुल्की ले लेवें । अब हनुमान जी का ध्यान किसी भी मन्त्र, श्लोक अथवा हनुमान चालीसा के किसी दोहे चौपाई से भी करें । हनुमान जी के पूजनोपरान्त श्री सुग्रीव एवं विभीषण जी का भी एकतन्त्रेण पूजा करें । और इस चौपाई का कम-से-कम इक्कीस माला एक आसन से जप करें ।। मन्त्र:- तुम्हारो मन्त्र विभीषण माना लंकेश्वर भय सब जग जाना ।।

इसके बाद "राम" इस मन्त्र का इक्कीस माला जप करें । इक्कीस दिनों के अन्दर आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान न मिले तो आप यहीं मुझे कमेन्ट लिखना । विश्वास रखो, आपका कल्याण अवश्य ही होगा ।।

============================================

वास्तु विजिटिंग के लिए & अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने या फिर अपनी कुण्डली बनवाने के लिए हमें संपर्क करें ।।

==========================================

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

===========================================

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केंद्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

Contact to Mob :: +91 - 8690522111.
E-Mail :: astroclassess@gmail.com

Website My Blog  facebook

।। नारायण नारायण ।।

Post a Comment

0 Comments