Header Ads

  • Breaking News

    आरती भगवान श्री नटवर गिरिधारी प्रभु जी की ।। Astro Classes.

    आरती भगवान श्री नटवर गिरिधारी प्रभु जी की ।। Astro Classes, Silvassa.

    भगवान नटवर जी की जय-जय गिरिधारी प्रभु, जय-जय गिरिधारी।
    दानव-दल बलिहारी, गो-द्विज हितकारी॥ जय ..
    जय गोविन्द दयानिधि, गोवर्धन-धारी।
    वंशीधर बनवारी, ब्रज-जन प्रियकारी॥ जय ..
    गणिका-गीध- अजामिल-गजपति-भयहारी।
    आरत-आरति-हारी, जय मंगल-कारी॥ जय ..
    गोपालक, गीतेश्वर, द्रौपदी-दु:खहारी।
    शबर-सुता-सुखकारी, गौतम-तिय तारी॥ जय ..
    जन-प्रहलाद-प्रमोदक, नरहरि-तनुधारी।
    जन-मन-र†जनकारी, दिति-सुत-संहारी॥ जय ..
    टिट्टिभ-सुत संरक्षक, रक्षक मंझारी।
    पाण्डु-सुवन-शुभकारी, कौरव-मद-हारी॥ जय ..
    मन्मथ-मन्मथ मोहन, मुरली-रव-कारी।
    वृन्दाविपिन-बिहारी, यमुना-तट-चारी॥ जय ..
    अघ-बक-बकी उधारक, तृणावर्त-तारी।
    विधि-सुरपति मदहारी, कंस-मुक्तिकारी॥ जय ..
    शेष, महेश, सरस्वती गुण गावत हारी।
    कल कीरति विस्तारी भक्त-भीति-हारी॥ जय ..
    नारायण शरणागत, अति अघ अघहारी।
    पद-रज पावनकारी चाहत चितहारी॥ जय ..

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad